You are currently viewing जैसा तुमने छोड़ा था

जैसा तुमने छोड़ा था

तुम्हारे जाने के बाद
जैसा था
वैसा ही रखा है
घर
वो उखड़ा प्लास्टर
दीवारों पर तुम्हारे
हाथों से किए निशान
सब वैसे ही रख छोड़े है
तुम्हारी गाड़िया
तुम्हारे खिलौने
सब रखे है संभाल
क्योंकि
मुझे पता है
तुम्हे आना है जरूर
और
कहीं आने पर
तुम्हे ये ना लगे
कि
तुम कहीं और आ गए हो
इसलिए
मैने सब चीजें रखीं हैं
संभाल के
जैसी की तैसी
सिर्फ तुम्हारे लिए
जैसा तुमने छोड़ा था

Leave a Reply