You are currently viewing ऐसी है वो

ऐसी है वो

अच्छी सी सच्ची सी 
प्यारी सी कच्ची सी
हल्की सी फुल्की सी 
छोटी सी बच्ची सी
झूठी नहीं वो तो एकदम ही सच्ची सी
मुच्ची सी पुच्ची सी 
थोड़ी सी टुच्ची सी
ज्ञानी सयानी सी 
सबकी वो रानी सी
छोटी नहीं वो तो लंबी कहानी सी
गुस्सा भी प्यारा सा 
हसी सुहानी सी 
सीधी भी है और थोड़ी शैतानी सी 
यार सी प्यार सी
बारिश की फुहार सी
धीमी नहीं वो तो तेज रफ्तार सी
हा भी है कभी थोड़ी इनकार सी
मीठी सी तीखी सी खट्टे अचार सी
पल सी निर्मल सी 
गंगा के जल सी
जितनी मुसीबत सबका वो हल सी
थोड़ी सी बुद्दू थोड़ी पागल सी
नकली नहीं वो तो एकदम रियल सी
अच्छी सी सच्ची सी 
प्यारी सी कच्ची सी
हल्की सी फुल्की सी 
छोटी सी बच्ची सी

Leave a Reply