चुलबुली सी
बुलबुली सी
कभी मुरझाई
कभी खिलखिली सी
फूल सी अनेक रंग की
कभी अचल कभी जल तरंग सी
वो है कठिन कभी वो सरल सी
कभी एक युग कभी एक पल सी
कभी नासमझ कभी वो समझ सी
कभी वो हसी कभी वो रुदन सी
चुलबुली सी
बुलबुली सी
कभी मुरझाई
कभी खिलखिली सी
नेक सी अनेक मन की
बावली सी खग मृग चरण सी
दोष सी
निर्दोष सी
सिपियो की ओस सी
बादलों के परो सी
कभी हरित जड़ित जड़ों सी
चुलबुली सी
बुलबुली सी
कभी मुरझाई
कभी खिलखिली सी
