You are currently viewing आंखे तुम्हारी गीत

आंखे तुम्हारी गीत

आंखें तुम्हारी
करती हैं बातें
दिल ये है कहता
लबों पे आ के

तुमसे मिला था जब मैं
तेरा ही हो गया था
जुड़ने लगी थी किस्मत
दिल भी मेरा जुड़ा था

सांसे तुम्हारी
आते जाते
खींचे है मुझको
अपना बना के

आंखें तुम्हारी
करती हैं बातें
दिल ये है कहता
लबों पे आ के

सावन भी आया है तो
संग प्यार तुम्हारा लाया
बादल बनके ये मुझपे
सब प्यार लुटाने आया


बादल गरज़के
मुझपे छाए
भीगा रे मै तो
आए हाए

आंखें तुम्हारी
करती हैं बातें
दिल ये है कहता
लबों पे आ के

एक जनम क्या सौ जनम भी
संग रहना है अभी
उम्र सारी बीती जाए
प्यार कम न हो कभी


ज़ुल्फे तुम्हारी
मुझको बांधे
कैदी हुआ हूं
इनको पा के

आंखें तुम्हारी
करती हैं बातें
दिल ये है कहता
लबों पे आ के

Leave a Reply