गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे
गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे
कुछ कुछ कुछ नीचे पड़े हैं
कुछ कुछ कुछ ऊंचे उड़ चले है
संग संग चलते ये हमारे
गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे
गोल गोल गोल कितने सारे
छोटे मोटे लंबे कितने हैं प्यारे
हाथ में समाए न हमारे
गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे
हाथ से मारो वालीबाल बन जाए
पैर से जो मारो फुटबॉल बन जाए
खेले ये संग मे हमारे
गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे
जोर से पकड़लो तो ये फूट जाएं
धीमे से जो पकड़ो तो ये छूट जाएं
घर को सजाये ये हमारे
गुब गुब गुब गुब्बारे
देखो देखो है ये कितने सारे|
