गणपति हो गणपति
हे विघ्नहर्ता गणपति
करते है हम प्रार्थना ये
विघ्न हरना गणपति
गणपति हो गणपति
रिद्धि सिद्धि सारी विद्या
आते है तुमसे सभी
तुमसे पूरी कामना हो
चाहे छोटी या बड़ी
गणपति
गणपति हो गणपति
हे गजानन गणपति
करते है हम प्रार्थना ये
बुद्धि देना गणपति
शुभ काम तुमसे हो शुरू
आरम्भ हो तुमसे सभी
बिन तुम्हारी याचना के
काम होते न कभी
गणपति
गणपति हो गणपति
हे विनायक गणपति
करते है हम प्रार्थना ये
मार्ग देना गणपति
तुम हो हमारे ईष्ट
देते हमे आशीष
हम है तुम्हारे
हम है तुम्हारे
औ हमारे हो तुम्ही—–
गणपति
गणपति हो गणपति
हे सिद्धिदाता गणपति
करते है हम प्रार्थना ये
सिद्धि देना गणपति
