नया साल कुछ नया नहीं,
कुछ बचा रहा कुछ बचा नहीं
कुछ पास रहे कुछ पास नहीं
कुछ भूल गए कुछ याद नहीं
नया साल कुछ नया नहीं
कुछ बचा रहा कुछ बचा नहीं
कुछ पास रहे कुछ पास नहीं
कुछ भूल गए कुछ याद नहीं
नया साल कुछ नया नहीं
कुछ सोचा था कुछ किया नहीं,
कुछ पाया था पर रहा नहीं,
कुछ ख्वाब से थे कुछ आस सी थी,
कुछ प्यारी मीठी बात सी थी,
बातों में अब कुछ बचा नहीं
नया साल कुछ नया नहीं
कुछ बचा रहा कुछ बचा नहीं।
